भोपाल। शिवपुरी कलेक्टर तरुण राठी पक्षपात के मामले में फंस गए हैं। कोलारस की मतदाता सूची में 13 हजार नामों की गडबड़ी का खुलासा हुआ है। जबकि कांग्रेस की शिकायत के बाद चुनाव आयोग को भेजी अपनी रिपोर्ट में कलेक्टर राठी ने लिखा था कि कलेक्टर ने यहां सिर्फ 58 मृतकों के नाम सूची में होने की बात कही थी। उनका कहना था कि इसके लिए किसी कर्मचारी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता है। राज्य निर्वाचन आयोग ने यह रिपोर्ट केंद्रीय निर्वाचन आयोग को भेज दी है।
यशोधरा मामले में भी कलेक्टर की भूमिका पर सवाल
खेल मंत्री यशोधराराजे सिंधिया के मामले में भी शिवपुरी कलेक्टर तरुण राठी की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। वोटरों को धमकाने की शिकायत को आयोग ने सही पाया, जबकि कलेक्टर ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि मंत्री द्वारा सभा नहीं की गई और न ही उन्होंने किसी मतदाता को धमकी दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।