शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत शनिवार को फतेहपुर चौराहे के पास वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल कर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार लालमाटी क्षेत्र के रहने वाले बाईसराम किसी काम से पैदल जा रहा था तभी फतेहपुर चौराहे के पास पीछे से आ रहे वाहन के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गईं। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची को मृत की लाश को उठाकर पीएम कराकर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कार ने बाइक सवार पति-पत्नी में मारी टक्कर
कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले पीएस होटल के सामने एबी रोड पर एक कार चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए बाइक से घर जा रहे दंपत्ति में टक्कर मार दी। घटना में पति-पत्नी घायल हो गए। मामले में पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
बच्चूराम पुत्र फोदीराम जाटव निवासी लालमाटी टंकी के पास शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बीते रोज दोपहर के समय वह अपनी बाइक से घर जा रहे थे। जैसी ही वह होटल पीएस के सामने पहुंचे तभी पीछे से तेज गति से आ रही कार के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद पति व पत्नी जमीन पर गिर गए और चोटिल हो गए। घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया लेकिन बच्चूराम ने कार का नंबर देख लिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां इलाज के बाद कोतवाली थाना पहुंचकर कार चालक के विरूद्ध केस दर्ज करवाया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।