शिवपुरी। छर्च थाना क्षेत्र में कल फांसी लगाने और जहर खाने से दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फरियादी रामसेवक पुत्र नाथूलाल सेन निवासी छर्च ने बताया कि उनके घर में मेहमान बनकर पप्पू पुत्र श्यामलाल सेन निवासी हांडापुरा कस्बा थाना राजस्थान आया हुआ था।
उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पप्पू ने फांसी क्यों लगाई इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। वहीं दूसरी घटना में कुढ़ी गांव के दस वर्षीय भरत पुत्र कोमल सिंह कुशवाह ने अज्ञात कारणों से जहर खा लिया था जिसकी कल इलाज के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।