डिक्स बाला बनकर घर में घुसा और मोबाइल चुराकर भागा, सीसीटीव्ही में कैद

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र के पटेल नगर में एक घर में अपने आपको केवल टीबी संचालक का कर्मचारी बताकर सेटअप बॉक्स चैक करने के बहाने घर में घुसा युवक दो घरों से मोबाइल चुरा ले गया। दोनों घटनाओं में चोर ने महिलाओं से पीने के लिए पानी मांगा और जब तक वह पानी लेकर आईं चोर मोबाइल चुरा ले गया। हालांकि उक्त चोर एक सीसीटीवी कैमरे में कैद किए हुआ है। 

जानकारी के अनुसार कल फिजीकल थाना क्षेत्र के पटेल नगर में एक युवक नायक परिवार के घर पहुंचा जहां उसने अपने आपको केवल टीबी सर्विस का कर्मचारी बताया और सैटटोप बॉक्स चैक करने की बात कही। इस पर महिला उसे उस कमरे में ले गई जहां टीवी रखा हुआ था। 

चोर ने इसके बाद पानी पीने की इच्छा की और महिला जब पानी लेने गई तो युवक कमरे में रखा मोबाइल चुराकर भाग गया। दूसरी घटना आर्यसमाज रोड़ पर अशोक भार्गव के निवास स्थान पर हुई जहां भी महिला के पानी लाते ही मोबाइल लेकर युवक भाग गया। बताया जाता है कि पिछले एक माह में इस तरह की पांच वारदातें हो चुकी हैं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!