शिवपुरी। कल रात आईजी अंशुमान यादव और एसपी सुनील पांडे की पहल पर पुलिस ने कल्याणपुर डबरा थाना स्थित रेत खदान पर दलबल सहित छापा मारा। पुलिस की इस छापामार कार्यवाही से अवैध उत्खनन में लिप्त माफियाओं में हडक़ंप मच गया और वे भाग निकले, लेकिन पुलिस ने रेत माफियाओं द्वारा खेतों में छुपाई गई एक एलएनटी मशीन, दो डंपर, ट्रेक्टर और पनडुब्बी बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस खदान पर धड़ल्ले से अवैध उत्खनन स्थानीय पुलिस की सांठगांठ से होता है।
जानकारी के अनुसार कल लगभग 150 पुलिसकर्मी कल्याणपुर रेत खदान पर देर रात पहुंचे। इन पुलिसकर्मियों में कोई भी अमोला और करैरा थाने का नहीं था। आरोप है कि अवैध उत्खनन स्थानीय पुलिसकर्मियों के संरक्षण में होता है।
रात लगभग 2 बजे बड़ी संख्या में पुलिस बल जब रेत खदान पर पहुंचा तो उनके आने की खबर लीक होने पर खदान माफिया से जुड़े लोग वहां नहीं मिले, परंतु खेतों में छुपाकर रखी गई एक एलएनटी, मशीन दो डंपर, एक ट्रेक्टर और पनडुब्बी पुलिस की पकड़ में आ गई हैं।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।