शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाली जवाहर कॉलोनी में रहने वाली एक महिला घर से बिना बताए कहीं चली गई। जब महिला घर लौटकर नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका जिसके बाद परिजन थाने गए और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई।
जवाहर कॉलोनी में रहमत मस्जिद के पास रहने वाली 26 वर्षीय महिला मंगलवार को अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई। जब महिला घर नहीं लौटी तो परिजनों ने आस-पड़ोस में उसकी तलाश की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका।
जिसके बाद रिश्तेदारी में भी महिला की तलाश की लेकिन वहां भी कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद थाने में आकर शिकायत दर्ज करवाई। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।