शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एबी रोड धौलागढ़ फाटक के पास डंपर चालक ने बीच सड़क पर ब्रेक लगा दिए जिस कारण पीछे से आ रहा बाइक सवार उससे टकरा गया और चोटिल हो गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।
दीपक पुत्र प्रेमसिंह आदिवासी निवासी तुलसी नगर शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह किसी काम से मंगलवार को बाइक से ग्वालियर जा रहा था तभी धौलागढ़ फाटक के पास आगे जा रहे डंपर के चालक ने अचानक बीच सड़क पर ब्रेक लगा दिए जिस कारण उसकी बाइक पीछे से डंपर से टकराई।
घटना में बाइक सवार चोटिल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने दीपक की शिकायत पर डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।