शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के तहत नरिया मोहल्ला में स्थित देशी शराब की दुकान पर शराबियों में झगड़ा हो गया। इस झगड़े में शराबियों ने युवक की मारपीट कर दी जिससे वह चोटिल हो गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।
रवि पुत्र नागेन्द्रसिंह जादौन निवासी नरिया मोहल्ला पिछोर ने बताया कि वह शराब की दुकान के पास खड़ा हुआ था तभी शराब पी रहे अमित खटीक व उसका साथ गाली-गलौंज करने लगे। जब रवि ने उन्हें गाली देने से मना किया तो दोनों ने उसकी जमकर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।