शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के तहत आने वाल ग्राम गणेशखेड़ा में गांव के रहने वाले युवक ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दी। बताया जाता है कि किशोरी रिश्तेदारी में आई हुई थी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।
ग्राम विजयपुर की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बीते रोज वह अपनी रिश्तेदारी में ग्राम गणेशखेड़ा आई हुई थी। शाम के समय जब वह घर जा रही थी तभी गांव के रहने वाले जीवनलाल पुत्र ओमकार लोधी (20) ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।
किशोरी के विरेाध करने पर आरोपी वहां से भाग गया। जिसके बाद किशोरी घर आई और परिजनों को घटनाक्रम के बारे में बताया और थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।