जेल में मौत: चड्डी की इलास्टिक से फांसी पर लटका हत्यारोपी कैदी

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले की पिछोर उपजेल में बंद हत्या के आरोपी कैदी ने जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उसने शौचालय में फांसी लगाई हे। साथी कैदियो ने शौचालय दरवाजा तोडकर मृत कैदी को बहार निकाला है। जानकारी के अुनसार मृतक राजकुमार साहू उम्र 24 साल बीते 24 जनवरी को हत्या के आरोप में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसे न्यायालय में 25 जनवरी  को पेश किया गया ओर न्यायायल ने उसे जेल भेजने के आदेश दिए। 

बताया जा रहा है कि बीती रात्रि राजकुमार शौचालय की कहकर शौचालय गया हुआ था काफी देर तक वह जब बहार नही निकला तो कैदियो को शक हुआ आवाज दी गई लेकिन कोई प्रतिक्रिया नही आने पर कैदियो ने शौचालय का दरवाजा तोडा तो अंदर राजकुमार मृत अवस्था में था। 

बताया गया है कि राजकुमार साहू ने अपनी अंडरवियर की इलास्टिक से फांसी लगाई है। जेल प्रशासन ने शव को उतारकर पीएम हाऊस भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!