बाईक ऐजेंसी व्यापारी ने कर्ज से पेरशान होकर खाया जहर, मौत

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के तहत कर्ज से परेशान व्यापारी ने जहर खा लिया। परिजन उसे गंभीर हालत में झांसी ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता रमेशचंद्र लिथोरिया ने बताया कि उसके पुत्र प्रवीण लिथोरिया पर लगभग 20 लाख का कर्जा था और आए दिन उसे कर्जदार परेशान करते रहते थे। बीते रोज कर्जदारों ने उसे बंधक बनाकर रख लिया और जैसे तैसे उसे वहां से छुड़ाकर लेकर आए। 

सोमवार को सुबह जब घर पर कोई नहीं था तब प्रवीण ने जहर खा लिया। जब इस बात का परिजनों को पता चला तो वह प्रवीण को तुरंत झांसी अस्पताल ले गए लेकिन यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि प्रवीण बाइक एजेंसी चलाता था।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!