शिवपुरी। कोलारस विधानसभा क्षेत्र में सपंन्न होने जा रहे हैं विधानसभा के उप चुनाव में देवेन्द्र कुमार उपाध्याय;मैहतपुर वालेद्ध पुत्र विष्णु प्रसाद उपाध्याय निवासी गुना निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में 4 फरवरी को अपना नामांकन फार्म दाखिल करेंगे। देवेन्द्र उपाध्याय मध्य क्षेत्रीय ब्राह्मण समाज के गुना जिले के अध्यक्ष हैं। जो पूर्व में 1990 में अशोक नगर विधानसभा का चुनाव जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह पर प्रत्याशी बनाए गए थे। वहीं 1996 में कै. राजामाता विजयराजे सिंधिया के विरूद्ध सांसद का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ चुके हैं।
वहीं गुना नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ चुके हैं। श्री उपाध्याय से चर्चा के दौरान जब यह जानना चाहा कि किस उद्देश्य को लेकर वे चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। तो उन्होंने कहा है कि हमें कांग्रेस-भाजपा दोनों ही दलों पराजित करना हैं। क्योंकि इनके द्वारा जनता से किए गए बादे आज तक पूरे नहीं किए गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा है कि शिक्षित वेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराना तथा किसानों की सभी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।