मकान पर कब्जा करने किराएदार ने की तोडफ़ोड़, डाला ताला

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम कालामढ़ बैराड़ में किराएदार ने मकान पर कब्जा करने के लिए उसकी दीवार तोड़ दी और मकान में ताला डाल दिया। 
मामले में पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है। देवेन्द्र पुत्र गोरीशंकर श्रीवास्तव निवासी भदेरा हाल निवासी शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसका ग्राम कालामढ़ में मकान है। कुछ साल पहले उन्होंने एक शंभूदयाल पुत्र लट्टूराम रावत निवासी ग्राम केमई थाना बैराड़ को मकान किराए पर दिया था। 

कुछ साल बाद जब उन्हें मकान की जरुरत पड़ी तो किराएदार से मकान खाली करने को कहा जिस पर किराएदार ने मकान खाली करने से मना कर दिया तब वर्ष 2015 में पुलिस में शिकायत की गई और शिकायत के बाद पुलिस ने मकान को खाली करवा दिया। इसी के बाद से शंभूदयाल आए दिन देवेन्द्र श्रीवास्तव को परेशान करता रहता है और किराए के मकान पर अपना हक जमा रहा है। रविवार को शाम के समय शंभूदयाल कालामढ़ पहुंचा और मकान का ताला तोड़ा व उसकी दीवार तोड़ दी। इसके बाद आरोपी ने मकान में अपना ताला लगा दिया। मामले में पुलिस ने देवेन्द्र की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!