शिवपुरी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी तरूण राठी ने विधानसभा क्षेत्र-27 कोलारस के उपनिर्वाचन के दौरान आदर्श आचरण संहिता का पालन सुनिश्चित कराए जाने हेतु वीडियों सर्विंलेंस टीम (व्हीएसटी) का गठन किया गया है। जिसके जिला स्तर पर प्रभारी राजेश जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को बनाया गया है।
विधानसभा स्तर पर इस टीम के प्रभारी जनपद पंचायत कोलारस एवं बदरवास के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमन चक्र चौहान एवं एमके जैन को बनाया गया है। जबकि टीम में सदस्य के रूप में जनपद पंचायत कोलारस के उपयंत्री अजय बंसल, पीसीओ ओपी शाक्य, जनपद पंचायत बदरवास के उपयंत्री प्रेमनारायण राठौर, पीसीओ लाखन सिंह को रखा गया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।