बैराड में निकाला कैंडल मार्च, चंदन गुप्ता को दी श्रंद्वाजलि

Updesh Awasthee
0
बैराड़। गणतंत्र दिवस के मौके पर कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान उपद्रवियों की गोली का शिकार हुए चंदन गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए नगर के युवाओं द्वारा मंगलवार की शाम कैंडिल मार्च निकाला गया। इसमें लोगों ने बड.चढ कर हिस्सा लिया। आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। नगर के युवाओं ने सर्वप्रथम राम-जानकी  मंदिर चौराहे पर शोकसभा का आयोजन किया। इसके बाद नगर के मुख्य बाजार में कैंडल मार्च निकाला गया लोगों ने हत्यारों को आतंकवादी घोषित करते हुए कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। 

इस मौके पर अमित गर्गए आशु गर्ग,दीपेश गोयल, जतिन सिंघल, आकाश गर्ग, विशाल गुप्ता, भविष्य गोयल, नितिन गर्ग, लाला, विष्णु गर्ग, हेमंत सिंघल हेमू, सचिन मंगल, चेतन गोयल, मोनू बंसल, सार्थक अग्रवाल, ऋतिक सिंघल, गोलू सिंघल, अमन गुप्ता, देव गर्ग आदि सैकड़ों की संख्या में युवा फ्रेंड्स क्लब के सदस्यों ने मुख्य चौराहे पर आकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!