सतेंन्द्र उपाध्याय, शिवपुरी। कहने को मप्र के हर बच्चे के मामा है प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह........शिवपुरी जिले के एक स्कुल से यह विडियो आई है जिसमें शिवराज सिंह के भाजे-भंजिया हाथ में रोटी खा रहे है,और उससे भी बडी विचित्र बात रोटी में ही दाल परोसी जा रही है। जानकारी के अनुसार जनशिक्षा केन्द्र सिरसौद के ग्राम गडरिया पुरा के शासकीय प्राथमिक विद्यालय स्कुल का है। इस स्कुल में कुल छात्र संख्या 41 है। इस स्कुल की मध्यान्न भोजन की शिकायते लगातार मिल रही थी।
गडरिया स्कुल में आज डीपीसी शिरोमणि दुबे स्कुल को चैक करने पहुंचे। बताया जा रहा है कि जिस समय डीपीसी स्कुल पहुंचे उस समय मध्यान्न भोजन चल रहा था। आज स्कुल में मात्र 15 बच्चे ही उपस्थित थे।
मध्यान्न भोजन का खाना बच्चो को हाथ में दिया जा रहा था, इससे बडी बात की दाल भी हाथ में परोसी जा रही थी। अब आप अनुमान लगा सकते है, कि बच्चे कैसे खाना खाते होगें। शासन ने सभी स्कुलो को बर्तन के लिए बजट आवंटित किया है। इस स्कुल में बर्तन के नाम पर एक चम्मच भी नही मिली थी।
इस स्कुल में पदस्थ शिक्षक रोशन सिंह कुशवाह से इस मामले में बातचीत की तो वह कोई भी सतुंष्ष्टि पूर्वक जबाब नही दे पाए। बताया गया है कि इस स्कुल में जय शिव स्व: सहायता समुह मध्यान्न भोजन वितरित करता है। डीपीसी शिरोमणि दुबे ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्व: सहायता समुह पर कार्रवाई के आदेश दिए
— Bhopal Samachar (@BhopalSamachar) January 25, 2018

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।