जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ने सीसी सडक़ का किया भूमिपूजन

NEWS ROOM
0
बदरवास। शिवपुरी जिले की जनपद पंचायत बदरवास के ग्राम सड़ गांव में जनपद अध्यक्ष बदरवास मिथलेश यादव एवं जनपद उपाध्यक्ष रामवीरसिंह यादव के द्वारा दस लाख की सीसी सडक़ का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के नेता संयोजक राजेन्द्र ग्वाल(लल्लू) द्वारा इस सीसी सडक़ भूमिपूजन अवसर पर स्थानीय ग्रामवसियों से अपील की गई है कि वह पूर्व मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के विकास कार्यों को देखें जिन्होंने ग्राम-ग्राम और पूरे क्षेत्र में सडक़, बिजली और पानी जैसी मूलभूत समस्याओं को सिरे से खत्म करने के लिए पूरी प्रदेश सरकार से लड़ रहे है और आज ग्राम सड़ में यह सीसी भूमिपूजन भी सांसद सिंधिया की देन है। 

इसलिए आवश्यक है कांग्रेस को अपनाओ और सांसद सिंधिया के हाथों को मजबूती दिलाओ ताकि आने वाले कोलारस के उप चुनाव में कांग्रेस विजयी पताका फहरा सके। ग्राम सड़ के इस भूमिपूजन कार्यक्रम में अन्य नेताओं में राजेश यादव, नंदकुमार यादव, परमाल यादव, रामकुमार यादव समेत कई कांग्रेसी उपस्थित रहे। 

इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष रामवीरसिंह यादव ने कहा कि इस सडक़ के डलने से आवागमन में ग्रामीणों को सुविधा होगी और कहा कि कांग्रेस सदैव जनहित की बात करती है और हमेशा विकास करती है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!