शिवपुरी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण राठी ने कोलारस विधानसभा निर्वाचन हेतु नियुक्त सेक्टर अधिकारियों द्वारा भ्रमण उपरांत दिए गए प्रतिवेदन की सेक्टर वाईस समीक्षा कर मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर तरूण राठी की अध्यक्षता में जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई बैठक में अपर कलेक्टर डॉ.अनुज कुमार रोहतगी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश कुमार जैन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव जैन, कोलारस विधानसभा क्षेत्र-27 के रिटर्निंग आफि सर आर.ए.प्रजापति सहित सेक्टर अधिकारी एवं नोडल अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री राठी ने प्रत्येक सेक्टर अधिकारी द्वारा दिए गए भ्रमण प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि भ्रमण के दौरान मतदान केन्द्रों पर पेयजल छाया, रेम्प एवं शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित हो। भ्रमण के दौरान यह भी देखें कि मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं को आने एवं जाने के लिए भी प्रवेश एवं निकास द्वार हो।
केन्द्रों पर मतदान दल के सदस्यों को फर्नीचर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सेक्टर अधिकारी अपने सेक्टर का पुन: भ्रमण कर 08 फरवरी को किए गए भ्रमण की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने मतदान केन्द्रों तक मतदान दलों को जाने एवं वापस आने हेतु रूट चार्ट के संबंध में भी जानकारी दी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।