नरवर। नरवर थाना क्षेत्र के तहत तीन युवकों ने मिलकर एक युवक की मारपीट कर दी। मारपीट का कारण रंजिश बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
अनिल सोलंकी पुत्र भारतसिंह 28 निवासी नरवर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि शुक्रवार को देर शाम जब वह अपने घर जा रहा था तो नरवर के रहने वाले मोनू, भूरा, संतोष राय उसे मिल गए और उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे।
जब युवकों को गाली देने से मना किया तो सभी ने एक राय होकर मारपीट कर दी व जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। जिसके बाद अनिल थाने आया और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।