लापरवाही: पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

0
सिरसौद। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के तहत शुक्रवार की शाम के समय पिकअप वाहन के चालक ने एक बाइक सवार में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन सहित फरार हो गया। मामले में पुलिस ने बाइक सवार की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

अजमेर पुत्र रामपाल यादव निवासी हिनोतिया ने पुलिस को शिकायत में बताया कि शुक्रवार की शाम वह अपनी बाइक से शिवपुरी आ रहा था तभी मुडैरी रोड पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे एक पिकअप के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए टक्कर मार टक्कर लगने के बाद वह जमीन पर गिर गया और चोटिल हो गया। 

घटना के बाद पिकअप चालक मौके से भाग गया लेकिन घायल ने उसका नंबर देख लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी जहां पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया तथा श्किायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!