शिवपुरी। निर्धन, गरीब और असहाय होकर मनोरोगी का शिकार हुए लोगो का उपचार शहर के मध्य अपना घर में हो रहा है। यहां इन मनोरोगियों के बीच पहुंचकर स्व.बनवारी लाल अग्रवाल के परिजनों ने अनूठी सेवा करते हुए चतुर्थ पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर अपना घर आश्रम में निवासरत परिवारों के बीच सेवाभावी कार्य करते हुए अग्रवाल परिवार की ओर से 20 कुर्सियां व फ्रिज दान स्वरूप भेंट किया गया।
इस अवसर पर अग्रवाल समाज के परिजन विष्णु अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, धर्मेन्द्र अग्रवाल, दीपेश अग्रवाल, शिवम अग्रवाल मौजूद रहे जिन्होंने संकल्प लिया कि वह प्रतिवर्ष अपने परिजनों की स्मृतियों को सहेजने के लिए इन मनोरोगियों के बीच आकर उनकी सेवा की।
ताकि इनमें भी अपनत्व का भाव आए और यह स्वयं को असहाय ना समझें साथ ही अपना घर आश्रम संचालित करने वालों के प्रति आभार ज्ञापित किया कि वह मानव सेवा का सबसे बड़ा पुण्य कार्य इन बेसुधों(मनोरोगियों) की सुध लेते हुए कार्य कर रहे है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।