पोहरी। स्वर्गीय डॉक्टर योगेंद्र दुबे बीएमएस की पांचवी पुण्य स्मृति में उनके पुत्र ज्ञानेंद्र दुबे द्वारा दुबे नर्सरी होम पोहरी पर निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शिवपुरी से विशेषज्ञ डॉक्टर रामकुमार चौधरी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रौनक भार्गव, आयुर्वेदिक विवेक जैन, एनालाइजर रूपाली रजक के सहयोग से करीब एक से एक सैकड़ा मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण एनालाइजर मशीन के द्वारा किया गया। परीक्षण उपरांत रोगानुसार रोगियों को सलाह दी गई। इस अवसर पर ज्ञानेंद्र दुबे, देवेंद्र जैन, प्रदीप गुप्ता, खालिद खान, विशाल शर्मा, अभिषेक शर्मा, सीताराम धाकड़, राजेश ओझा भैया काली विशेष सदस्य मौजूद थे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।