कोतवाली पुलिस की जुआरियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पुलिस थाना कोवाली द्वारा अलग-अलग स्थानों से दर्जनों जुआरियों को दबिश देकर पकड़ा गया और इनसे नगद राशि व ताश की गड्डी बरामद करते हुए इनके विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस की इस तरह ताबड़तोड़ जुआरियों पर की गई कार्रवाई से अन्य जुआरियों में हड़कंप की स्थिति निर्मित है। 
थाना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि व्हीटीपी स्कूल के निकट जुए का फड़ चल रहा है इस पर सउनि प्रकाश सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ दबिश देने पहुंचे तो यहां दो स्थानों से जुआरियों को पकड़ा जिसमें पहले रामदयाल पुत्र पदम सिंह राठौर (52) निवासी शक्ति परम कॉलोनी खुड़ा, लल्ला पुत्र काशीराम राठौर निवासी तेली मोहल्ला शिवपुरी मिले इनसे पुलिस ने नगद 220 रुपए व ताश की गड्डी बरामद की। 

इसके बाद दूसरी कार्यवाही में जुआरी नैने पुत्र भगवान लाल जाटव (32), पूरन पुत्र सियाराम जाटव (32), ज्ञानी पुत्र भगवान लाल जाटव (40), छोटू पुत्र रामकिशन कुशवाह, हुकुमसिंह पुत्र भागीरथ कुशवाह (30) निवासी शक्तिपुरम कॉलोनी खुड़ा मिले इनसे पुलिस ने 1210 रुपए व ताश की गड्डी बरामद की। तीसरी कार्रवाई खंडेलवाल फैक्ट्री के पास की गई जिसमें जुआ खेल रहे आनन्द पुत्र नारायण लाल अग्रवाल (45), चन्दा पुत्र प्रेमनारायण अग्रवाल (40) निवासी गणेश कॉलोनी, कप्तान सिंह पुत्र बच्चन लाल धाकड़, दिलीप पुत्र हरिशंकर अग्रवाल व अशोक पुत्र परसादी लाल अग्रवाल निवासी लुधावली पकड़े इनके कब्जे से पुलिस ने राशि 9850 रुपए व ताश की गड्डी बरामद की। इस तरह लगभग दर्जनों जुआरियों से पुलिस ने 10 हजार से अधिक की राशि जुआरियों से बरामद कर इनके विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।  
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!