शिवपुरी। शिवपुरी जिले अंतर्गत खनियांधाना तहसील के ग्राम पंचायत घिलोंदरा में एक अजीबो-गरीब वाक्या हुआ है। सोमवार रात को सबको आश्चर्य चकित कर देने बाला एक बच्चा अपने दो मुंह और चार आंखों के साथ पैदा हुआ जो कि अभी अस्पताल में है और पूर्ण रूप से स्वस्थ है।
जानकारी के अनुसार देवकुमारी आदिवासी पत्नी राकेश आदिवासी निवासी ग्राम घिलोंदरा थाना मायापुर को सोमवार रात एक बच्चा जन्मा जिसके दो मुंह है और चार आंख है और बांकी शरीर साधारण है, दो हाथ दो पैर है, सुविधाओं के आभाव में अपने घर पर ही डिलेवरी के बाद सुबह देवकुमारी को रन्नौद उप स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया जहां मां और बच्चे को स्वस्थ बताया जा रहा है।
यह महत्वपूर्ण जानकारी गांव के सरपंच रामरतन राय ने दी ओर साथ ही जच्चा बच्चा को स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया। इस बच्चे के पैदा होते ही आसपास सभी जगह सनसनी फैल गयी और बच्चे को देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।