शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के बडा पुरा में बीते शनिवार की रात्रि एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। जिसका शव रविवार की सुबह कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों ने पुलिस को दी। जहां पुलिस ने मृतक के शव को बरामद कर छानबीन शुरू की।
जानकारी के अनुसार संजीव पुत्र लक्ष्मण जाटव उम्र 24 वर्ष रात्रि में अपने परिवार के सदस्यों के साथ खाना खाकर अपने कमरे में जाकर सो गया। लेकिन आज सुबह जब उसका बडा भाई कन्हैयालाल उसे जगाने के लिए पहुंचा तो कमरे की अंदर से कुंदी लगी हुई थी। जहां कन्हैया ने काफी देर तक दरबाजा खटखटाया लेकिन दरबाजा नहीं खुला। जिस पर उसे शंका हुई और उसने रोशनदान से झांककर देखा तो संजीव के गले में निवाड़ का फंदा डला हुआ था और वह पंखे से लटका था। तुरंत ही कन्हैया ने परिवारजनों को वहां बुलाया और दरबाजा तोड़ा उसके बाद पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर आ गई। जहां मृतक के शव को फंदे से उतार कर अपने कब्जे में लिया और शव को पीएम के लिए भिजवा दिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।