शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत खनियांधाना में दरवाजा बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने एक-दूसरे के साथ गाली-गलौंज करते हुए मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
राजेन्द्र पुत्र भवानी शर्मा (40) निवासी खनियांधाना ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह अपने मकान का निर्माण कार्य करवा रहा था तथा जब वह दरवाजे का निर्माण करवा रहा था तो पड़ोस में सामने रहने वाले मोनू पुत्र वीरभान यादव ने उसे दरवाजे का मुंह उसके घर की तरफ रखने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होने लगा।
यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने एक-दूसरे के साथ जमकर गाली-गलौंज कर दी और गाली-गलौंज की आवाज सुनकर अन्य परिजन भी आ गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट तक आ गया और दोनों तरफ के लोगों ने एक-दूसरे की जमकर मारपीट कर दी। घटना में दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने राजेन्द्र की शिकायत पर महेन्द्र यादव, भानू यादव, राजेश बाई यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है वहीं मोनू पुत्र वीरभान यादव की शिकायत पर बंटी शर्मा, पप्पू शर्मा, शिवकुमार, नथ्थू शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।