शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम खरईबाड़ में गांव के रहने वाले एक युवक ने 12 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दी। किशोरी के चिल्लाने पर युवक भाग गया। पुलिस ने मामले में किशोरी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम खरईबाट में सोमवार को एक 12 वर्षीय किशोरी अपने घर जा रही थी तभी गांव का रहने वाला युवक राजू परिहार उसे मिल गया और जबरदस्ती उसका हाथ पकडक़र पत्ते वाली मईया के पास ले गया और उसके साथ जोर-जबरदस्ती करने लगा।
किशोरी के चिल्लाने पर वहां से निकल रहे ग्रामीण आ गए जिससे डरकर युवक वहां से भाग गया। जिसके बाद किशोरी घर पर आई और सारी घटना के बारे में परिजनों को बताया और थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।