न्यू ईयर पर लगा रहे थे हार-जीत का दाव, दबौच लिए

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत पुलिस ने जुआ खेल रहे तीन लोगों को गिर तार किया है। पकड़े गए जुआरियों के पास से ताश की गड्डी व नगदी भी पुलिस ने जब्त की। मामले में पुलिस ने सभी जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। 

पुलिस ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि नई साल के दिन जाटव मोहल्ला कमलागंज में कुछ लोग हार-जीत का दाव लगा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी।

यहां से पुलिस ने जुआ खेल रहे राहुल पुत्र सुरेश जाटव 21 वर्ष निवासी कमलागंज, राजेश पुत्र सुर्जनलाल अरोरा 42 साल निवासी न्यू ब्लॉक, विकास पुत्र नंदराम जाटव 21 वर्ष निवासी कमलागंज शिवपुरी को गिरफ्तार किया व इनके पास से 1050 रुपए नगद जब्त किए। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!