शहर में कुकरमुत्तों की तर्ज पर पनपे कोचिंग सेंटरों पर नहीं है पार्किग, रोज निर्मित होते है जाम के हालात

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर में रिहायशी क्षेत्रों में अवैध रूप से चल रहे कोचिंग सेंटर आम लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। न तो इनका पंजीयन है और न ही इन्हें खोलने के लिए कोई स्थान सुनिश्चित किया गया है। यह कोचिंग संचालक अभिभावकों से मनमानी फीस वसूलते हैं। जबकि इन्होंने कोचिंग सेंटर संचालित करने के लिए संस्थान का पंजीयन तक नहीं कराया है। 

कोचिंग सेंटर पर वाहन खड़े के लिए पार्किंग व्यवस्था भी नहीं है। शहर में सबसे ज्यादा कोचिंग सेंटर राजेश्वरी रोड, कोतवाली रोड, पुरानी शिवपुरी, नीलगर चौराहा, विष्णु मंदिर रोड, लोहापुरा पुलिया के पास, सिद्धेश्वर रोड, फिजीकल क्षेत्र आदि कालोनियों में सबसे अधिक कोचिंग सेंटर संचालित हो रहे हैं। 

स्थिति यह है कि इन कोचिंग पर पार्किंग की सुविधा नहीं होने से छात्र सडक़ पर अपनी बाइक और साइकिल पार्क करते हैं। जिससे सड़क एक तरफ से बंद हो जाती है। जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!