शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाली महाराणा प्रताप कॉलोनी शिवपुरी में एक बाइक सवार युवक कार के गेट से टकराकर घायल हो गया। बताया जाता है। कि कार सवार ने अचानक गेट खोल दिया था जिस कारण पीछे आ रहा बाइक सवार उससे जा भिड़ा और वह घायल हो गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
फरियादी एम नीरज पुत्र एम रामकृष्णा निवासी रेल्वे कॉलोनी शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि उसका भाई एम राकेश बाइक से किसी काम से जा रहा था तभी महाराणा प्रताप कॉलोनी में एक कार चालक ने कार को अचानक रोक दिया और उसका गेट खोल दिया।
जिस कारण बाइक से जा रहा उसका भाई गेट से टकराकर गया और चोटिल हो गया। घटना के बाद कार सवार उससे गाली-गलौज करने लगा और वहां से भाग गया। इसके बाद घायल ने अपने भाई एम नीरज को सूचना दी जो मौके पर पहुंचा और इलाज के लिए भाई को अस्पताल लेकर आया जिसके बाद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।