शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले हाथीखाने से चोरों ने घर के बाहर रखी बाइक को चुरा लिया। मामले में पुलिस ने बाइक मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। भूरा पुत्र देवीलाल कुशवाह 25 वर्ष निवासी ग्राम छार थाना सिरसौद 15 दिसंबर को किसी काम से शहर में स्थित कॉलोनी हाथी खाने में आया हुआ था।
उसने अपनी बाइक को उमा जैन के मकान के बाहर रख दिया और चला गया। जब वह वापस आया तो देखा कि उसकी बाइक गायब है। जिस पर पहले उसने इधर-उधर अपनी बाइक को खोजा, वहां रह रहे लोगों से पूछताछ की लेकिन बाइक का कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद युवक ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।