शिवपुरी में पानी नहीं आ पा रहा, डबरा में एवियेशन सिटी और एयरकार्गो हब

Updesh Awasthee
0
भोपाल। ग्वालियर संभाग के 2 शहरों में अंतर देखिए। शिवपुरी शहर में अब तक सिंध रिवर वाटर की लि​फ्टिंग नहीं हो पाई है और डबरा जैसे शहर में 10 हजार करोड़ रूपए के पूंजी निवेश हेतु उच्च स्तरीय समिति का गठन कर दिया गया। डबरा जैसे शहर में एवियेशन सिटी एवं एयरकार्गो हब जैसे प्रोजेक्ट आ रहे हैं। प्रस्ताव पर सीएम शिवराज सिंह चौहान खुद निवेशकों से वन-टू-वन बैठक में चर्चा कर रहे हैं। 

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि कम्पनी के पूँजी निवेश से आने वाले 5 से 6 वर्षों में डबरा एवं आसपास के एक लाख व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा। राज्य शासन ने कम्पनी के प्रस्ताव एवं भूमि आवंटन के मामलों पर विचार करने के लिये अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्री इकबाल सिंह बैस की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया है। कमेटी में सदस्य सचिव के रूप में प्रमुख सचिव वाणिज्य एवं उद्योग श्री मोहम्मद सुलेमान और सचिव राजस्व विभाग श्री हरिरजंन राव को शामिल किया गया है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!