शिवपुरी। अल्प वर्षो के चलते शीत ऋतू में ही शहर शिवपुरी पेयजल संकट शुरु हो गया है। यह संकट चरम सीमा में देखने वार्ड क्रमांक 35 संजय कॉलोनी में देखा जा रहा हैं। यहां के नागरिक पानी के लिए कोसों दूर लाने को विवश बने हुए हैं। हालत इतने बिगड़ गए हैं कि यहां के नलकूपों ने पूरी तरह से दम तोड़ दी हैं। कुएं, बाबड़ी पूरी तरह सूख चूके हैं। यहां के नागरिक पीने के पानी के लिए सुबह से देर रात तक भटकते देखे जा सकते हैं।
पानी के संकट के बारे में वार्ड पार्षद किरण खटीक ने बताया कि हमारे वार्ड में केवल दो नलकूप हैं जो अल्प वर्षा के चलते दोनों ने पानी देना बंद कर दिया है। वहीं वार्ड 70 प्रतिशत क्षेत्र में लाईन भी नहीं बिछाई गई है। जिससे लोगों को पानी भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। वार्ड के नागरिकों ने पानी समुचित व्यवस्था की मांग नगर पालिका के अधिकारियों की है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।