मोहनी सागर कालोनी में ताले टूटे, गहने गायब

0
शिवपुरी। शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत आने वाली मोहनी सागर कॉलोनी से मंगलवार की रात घर का ताला तोडक़र जेवरात सहित नगदी सामान पर हाथ साथ कर दिया। घटना के समय परिवार शादी में गया हुआ था जब वह वापस आया तो ताला टूटा हुआ देखा। जिसके बाद जब घर के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है। 
अनिल पुत्र बृजमोहन दुबे निवासी शासकीय क्वाटर्र एफ-35 मोहनी सागर कॉलोनी शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि मंगलवार की शाम वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे और अपने घर में ताला लगा दिया था। जब वह शादी समारोह से वापस आए तो उनहें घर का ताला टूटा हुआ मिला।

जब अंदर जाकर देखा तो सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था और अलमारी के ताले में टूटे हुए थे। जिसे देखकर वह समझ गए कि उनके घर में चोरी हो गई है। चोरी की सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल की जांच-पड़ताल की। 

अनिल ने बताया कि चोर उसके  घर में रखा मंगलसूत्र, अंगूठी व अन्य सामान सहित कुल मिलाकर 50 हजार रुपए की चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामले में चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!