ट्रक ने ट्रक में मारी टक्कर, चालक घायल

0
शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम एबी रोड चितोरा पर मंगलवार को एक ट्रक चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए आगे जा रहे ट्रक में टक्कर मार दी। घटना में ट्रक का चालक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरु कर दी है। 

केदार पुत्र तेजसिंह कुशवाह 44 वर्ष निवासी कलुआ का पुरा धोलपुर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह अपना ट्रक लेकर गुना की तरफ जा रहा था तभी ग्राम चितोरा के पास एबी रोड पर पीछे से आ रहे ट्रक के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए ओवरटेक करने की कोशिश की। 

इस दौरान ट्रक के ड्रायवर ने उसमें पीछे से टक्कर मार दी जिससे उसका ट्रक अनियंत्रित हो गया, जैसे-तैसे उसने ट्रक को रोका लेकिन घटना में चालक केदार घायल हो गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहीं दूसरे ट्रक के चालक के खिलाफ पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!