बडी खबर: उधारी के पैसे वापस लेने गए युवक के सिर में मारी गोली, मौत

0
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि शिवपुरी के सतनबाड़ा थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम चंदनपुरा में बुधवार की सुबह एक युवक की लाश पड़ी हुई मिली। सुबह जब ग्रामीण निकलते तो उन्होंने तालाब के पास लाश को पड़ी हुई देखा जिस पर उन्होंने डायल 100 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल की जांच-पड़तल की। युवक को हमलावर ने सिर में गोली मार दी जिस कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जब युवक की शिना त की तो वह फतेहपुर क्षेत्र का रहने वाला निकला। जहां पुलिस ने जब परिजनों से बातचीत को पता चला कि मृतक युवक ने फतेहपुर के रहने वाले दो युवकों को रुपए उधार दे रखे थे जिसे जब वापस मांगा तो दोनों युवक उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इसी बात को लेकर मंगलवार शाम जब वह युवकों से मिलने गए तो वापस नहीं लौटे। 

महेश पुत्र रामप्रकाश 55 वर्ष निवासी ग्राम कुसमानी हाल निवासी फतेहपुर मंगलवार की शाम उधारी के रुपए लेने गया हुआ था, लेकिन वह सुबह तक घर नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों को पुलिस ने सूचना दी ग्राम चंदनपुरा तालाब के पास रेल्वे ट्रेक के पास महेश की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी है। 

पूछताछ में मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि महेश ने कल्याण जाटव व सुरेश जाटव को करीब डेढ़ लाख रुपए उधार दे रखे थे जिसे जब वह वापस मांगने पहुंचे तो उन्होंने देने से मना कर दिया। साथ ही बार-बार उसे  जान से मारने की धमकी दे रहे थे। 

मंगलवार की शाम जब महेश ने दोनों युवकों से उधार दिए हुए रुपए वापस मांगे तो दोनों ने उसके साथ गाली-गलौंज की। जिस पर महेश रुपए वापस लनेे की बात कहकर शाम के समय घर से चला गया लेकिन वह सुबह तक लौटकर नहीं आए। जिसके बाद परिजनों को पुलिस ने महेश के मौत के बारे में सूचना दी।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!