शिवपुरी। जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम दीहोदी में गांव का रहने वाला एक युवक अपने साथ एक किशोरी को ले गया। परिजनों ने बताया कि युवक उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर संदेही युवक के खिलाफ केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरु कर दी है। ग्राम दीहोदी में रहने वाले 17 वर्षीय किशोरी के परिजनों ने पुलिस में शिकायत करते हुए बताया कि 22 दिसंबर को सुबह के समय उनकी पुत्री किसी काम की कहकर घर से निकली थी लेकिन जब देर दोपहर तक वापस नहीं आई तो परिजनों को उसकी चिंता हुई।
जिस कारण परिजनों ने किशोरी के गांव में रहने वाले लोगों से पूछताछ की लेकिन किशोरी का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने सोचा कि कहीं किशेारी किसी रिश्तेदार के यहां तो नहीं चली गई जिसके बाद उसकी सभी रिश्तेदारों में पूछताछ की इसके बाद भी किशोरी का कही कुछ पता नहीं चल सका।
दो दिन बाद गांव के युवक ने बताया कि उनकी पुत्री को गांव का ही रहने वाला भरोसी खंगार शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। जब परिजनों ने खोजबीन की तो पता चला कि गांव में रहने वाला भरोसी भी गांव से गायब है। जिसके बाद परिजन थाने आए और भरोसी खंगार पर उनकी लडक़ी को भगा ले जाने का संदेह जाहिर करते हुए पुलिस में केस दर्ज करवाया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।