शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत एक युवती अपने मामा के घर जाने की कहकर निकली लेकिन वह मामा के घर नहीं पहुंची। जब परिजनों को इस बात की जानकारी लगी तो उन्होंने अपनी पुत्री की आसपास खोजबीन की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद कोतवाली आकर शिकायत दर्ज करवाई। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरु कर दी है।
युवती के परिजनों ने बताया कि वह बदरवास में रहते हैं। शुक्रवार को उनकी 25 वर्षीय पुत्री अपने मामा के घर जो शिवपुरी में स्थित है जहां जाने की कहकर घर से निकली थी। जब युवती को परिजनों ने रास्ते में फोन लगाया तो उसने फोन नहीं उठाया इसके बाद मामा के जहां भी फोन लगाया लेकिन उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री अभी तक नहीं आई है।
जिस पर परिजनों ने युवती की तलाश शुरु की लेकिन युवती का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद परिजनों ने कोतवाली थाना पहुंचकर युवती की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।