बाईक पर ले जा रहा था 50 हजार की कच्ची शराब, दबौच लिया

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली पुलिस ने एक युवक को कच्ची शराब के साथ गिर तार किया है। युवक अपनी बाइक पर कच्ची शराब को रखकर ला रहा था जिस पर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली जिस आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार किया और उसके पास से 50 हजार की कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को उन्हें दोपहर के समय फोन आया कि एक युवक अपनी बाइक से पोहरी साइड से शिवपुरी आ रहा है और वह अपनी बाइक पर कट्टियों में कच्ची शराब भरकर ले जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया और सेंट चाल्र्स स्कूल के पास पोहरी रोड पर चैकिंग लगा दी। 

जहां से एक व्यक्ति अपनी बाइक पर निकला और उसकी बाइक पर दो कट्टियां रखी हुई थी। पुलिस ने बताया कि मुखबिर द्वारा जो हुलिया युवक का उन्हें बताया गया था वह वैसा ही था। जिसे पुलिस ने रोका और उसकी बाइक पर रखी कट्टियों को चैक किया तो उसमें कच्ची शराब भरी हुई थी। 

जब युवक से शराब के बारे में पूछा तो वह कुछ नहीं बता सका। पुलिस की पूछताछ में युवक ने अपना नाम नरेन्द्र पुत्र भरोसीलाल चौरिया 34 वर्ष निवासी सिद्धेश्वर कॉलोनी शिवपुरी का होना बताया। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है। लाई जा रही कच्ची शराब की कीमत लगभग 50 हजार रुपए आंकी गई। पुलिस ने आरोपी को गिर तार कर आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!