कुएं में डूबने से युवक की मौत

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम मोहनगढ़ में एक युवक की कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी जैसे ही लोगों को लगी उनहोंने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकाला और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरु कर दी है।

मृतक युवक के पिता मिश्रीलाल रावत ने बताया कि शाम के समय उनका पुत्र खेत पर गया हुआ था। वहीं गांव के किसी व्यक्ति ने उन्हें सूचना दी कि उनका पुत्र पप्पू उर्फ विजयसिंह कुएं में गिर गया है। जिस पर परिजन व अन्य ग्रामीण मौके पर गए तो देखा कि उनके पुत्र का शव कुएं में तैर रहा है। 

जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुएं से लाश को बाहर निकलवाया और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!