शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के तहत लुधावली से एक 20 वर्षीय युवती अपने घर से रात के समय बिना बताए कहीं चली गई। परिजन जब सुबह जागे तो देखा कि उनकी पुत्री घर में नहीं है जिस पर आसपास पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस को शिकायत में युवती के पिता ने बताया कि बीते रोज वह अपने घर में सो रहे थे साथ ही उनकी पुत्री भी सो रही थी। लेकिन जब वह सुबह उठे तो देखा की उनकी पुत्री घर में नहीं है
जिस पर उन्होंने आस-पड़ोस में पूछताछ की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद परिजन थाने आए और शिकायत दर्ज करवाई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।