नपा कर्मचारी की आकस्मिक मौत के बाद पुत्र की पढ़ाई के लिए दी 1 लाख की सहायता

Updesh Awasthee
0
नरवर। विगत 29 नवंबर को नगर परिषद के कर्मचारी रविन्द्र सेन की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। रविन्द्र का मात्र 25 वर्ष की उम्र हृदयघात से दुखद निधन हो गया। इस दुखद घड़ी में मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, डॉ. मनोज माहेश्वरी अध्यक्ष नप नरवर एवं कर्मचारियों तथा आमजन ने दुख प्रकट किया। इस घटना का दुखद पहलू यह था कि मात्र 8 दिन पूर्व रविन्द्र सेन के यहां प्रथम पुत्र का जन्म हुआ था।

चूूंकि रविन्द्र सेन नप का दैनिक कर्मचारी था जिस कारण शासन द्वारा कोई भी आर्थिक लाभ उनकी पत्नी या बच्चे को नहीं मिल सकता था। नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. मनोज माहेश्वरी एवं स्टॉफ ने स्व. रविन्द्र के पुत्र के भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए पढ़ाई में सहयोग करने का निर्णय लिया। डॉ. माहेश्वरी एवं उनकी टीम ने व्यक्तिगत रुप से एक लाख रुपए की राशि पुत्र को देने का निर्णय लिया। जो बीते रोज मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने सिद्धेश्वर मंदिर पर ज्योति सेन को दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुशील रधुवंशी, राजू बाथम, ओम प्रकाश खटीक, डॉ. मनोज माहेश्वरी, राजकुमार खटीक, गजेन्द्रसिंह सोलंकी, दीपक खटीक इत्यादि मौजूद थे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!