शिवपुरी। जिले की विभिन्न थाना क्षेत्र की पुलिस ने जुआ खेल रहे 10 लोगों को गिर तार किया है। पुलिस ने गिर तार युवकों के पास से ताश की गड्डी व नगदी भी जब्त की। मामले में सभी पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत पुलिस ने बेडिय़ा मोहल्ले से जुआ खेल रहे कारूराम पाल, सोनेराम आदिवासी निवासी बलरामपुरा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसके पास से 470 रुपए नकद जब्त किए।
वहीं दूसरी कार्रवाई में बैराड़ पुलिस ने टपरा मोहल्ला से जुआ खेल रहे ओमप्रकाश बाल्मीक, जीतेन्द्र बाल्मीक, दीपक बाल्मीक, रघुवीर बाल्मीक निवासी कालागढ़ को गिर तार किया व इनके पास से 760 रुपए जब्त किए। वहीं बामौरकला क्षेत्र में पुलिस ने विशनपुरा तिराहे पर दबिश देकर जुआ खेल रहे रामलाल, रामदीप आदिवासी निवासी विसनुपरा, रतीराम आदिवासी, निरन आदिवासी निवासी विशनपुरा को गिर तार किया। पुलिस ने इनके पास से 560 रुपए जब्त किए।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।