SUICIDE NOTE नोट में लिखा MOM DAD धैर्य रखना और झूल गया फांसी

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के लुहारपुरा में 20 वर्षीय युवक प्रांशुल पुत्र देवेंद्र बिरथरे ने कल शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक सुसाइड नोट भी छोड़ गया है, लेेकिन रोमन लिपी में लिखा गया सुसाइड नोट स्पष्ट नहीं है। पुलिस सूत्रों ने यह बताया कि सुसाइड नोट में सिर्फ यही समझ में आ रहा है कि मम्मी पापा आप धैर्य रखना। मैं आप पर बोझ नहीं बनना चाहता। 

जानकारी के अनुसार मृतक प्रांशुल के परिजनों का अन्यत्र मकान बन रहा है। इस  कारण परिवार के सदस्य घर पर न होकर  वहां गए हुए थे। घर में प्रांशुल अकेला था और उसने कमरे में लगे पंखे के फंदे  से लटककर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने का मुख्य कारण क्या है यह तो स्पष्ट नहीं हो सका, लेकिन कई तरह की चर्चाएं सुनने को मिल रही हैं। कुछ सूत्रों का कथन है कि मृतक अपनी बेरोजगारी से परेशान था वहीं कुछ सूत्र आत्महत्या को प्रेम प्रसंग से जोडक़र देख रहे हैं। 

पहले भी कर चुका है आत्महत्या का प्रयास
बताया जाता है कि मृतक प्रांशुल बिरथरे इसके पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। दो साल पहले उसने डाई पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। जबकि विगत वर्ष भी उसने ऐसा ही प्रयास किया था, लेकिन तब वह बच निकला था।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!