शिवपुरी। शहर के स्टार गोल्ड ठकुरपुरा मोड़ के पास वाहन क्रमांक एमपी 33 एमए 4585 के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए युवक को मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उक्त वाहन चालक के विरूद्ध भादवि की धारा 279, 337 का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार फरियादी अर्जुन जब घटनास्थल से गुजर रहा था तो सामने से आ रहे वाहन चालक ने लापरवाही का परिचय देते हुए उसे जोरदार टक्कर मार दी तथा टक्कर मारने के बाद आरोपी भाग गया। घायल अर्जुन ने वाहन का नम्बर देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।