पप्पू की तर्ज पर सिंधिया को दिया भाजपा के मंत्री ने नया नाम | KOLARAS BY-ELECTION

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के कोलारस में होने वाले चुनाव को लेकर भाजपा सहित कांग्रेस अपने-अपने चुनावी आंकड़े फिट करने के प्रयास में लगे हुए हैैं। वहीं आज भाजपा ने इस चुनाव को लेकर कोलारस में एक ही साथ तीन मंत्रियों और एक प्रभारी को भेज कर भाजपा की नब्ज टटौलने का  काम किया। हांलाकि इस दौरान स्थानीय विधायक और मंत्री यशोधरा राजे को इस दौरान अलग रखा।

कोलारस उपचुनाप की तैयारीयों के लिए भाजपा आलाकमान द्वारा नियुक्ति की गई तीन मंत्रियों और संगठन प्रभारी की टीम कोलारस पहुंची। उत्सव वाटिका में उन्होने भाजपा प्रकोष्ट और मण्डल के पदाधिकारियों को संबोधित किया और साथ ही अपने कार्यकर्ताओं को कोलारस चुनाव के लिए एकजुट होने का आव्हान किया। 

बैठक में कांग्रेस को निशाना बनाते हुए मंत्री विश्वास सारंग ने सिंधिया पर जमकर हमला बोला। बैठक में खास बात यह रही कि मंत्री विश्वास सारंग ने सांसद सिंधिया पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके मित्र राहुल जहां पप्पू है। वही वह खुद बबलू है। वह यहां के सांसद भी है और पूर्व मंत्री भी रह चुके है, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने यहां कोई भी विकास कार्य नहीं कराया है। कांग्रेस को तो राजा महाराजा चाहिए जबकि हमारे मुख्यमंत्री किसान के बेटे है। जिन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!