बैराड़। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम भदेरा में एक सेन समाज के युवक की गांव के युवक ने मारपीट कर दी। मारपीट का कारण मालिश को लेकर विवाद बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। नब्बोबाई पत्नी चौखरिया सेन 70 वर्ष निवासी सुनार गली बैराड़ ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसके पति चौखरिया किसी काम से बाहर गए हुए थे तभी रास्ते में भूरा रावत सरपंच के घर के पास भदेरा पर बंटी शर्मा मिल गया और उससे मालिश करने की बात कहने लगा।
जब चौखरिया ने कहा कि वह किसी और दिन आकर मालिश कर देगा जिस पर बंटी उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। जिस पर चौखरिया ने उसे गाली देने से मना किया तो उसकी डंडे से जमकर मारपीट कर दी जिससे वह चोटिल हो गया। बाद में आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।