शहर में आज सहरिया क्रांति की विशाल जन अधिकार रैली

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। सहरिया क्रांति की जन अधिकार रैली का आयोजन 1 दिसम्बर को किया जा रहा है। यह जन अधिकार रैली व्यसन मुक्त हुए सहरिया आदिवासी समाज की विभिन्न मांगों को लेकर निकाली जाएगी। रैली दोपहर 12 बजे से प्रारम्भ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगी। रैली का रुट स्थानीय चिंताहरण मंदिर से शुरू होकर फिजीकल क्षेत्र, विष्णु मंदिर नीलगर चौराहा, गुरुद्वारा चौराहा, माधव चौक, कोर्ट रोड़ होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगी जहाँ जिलाधीश को मुख्यमंत्री के नाम विभिन्न मांगों के सम्बन्ध में ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन उपरांत सहरिया आदिवासी समाज की एक विशाल सभा तात्याटोपे प्रांगण में आयोजित की गई है। सहरिया क्रांति के बैनर तले आयोजित इस सभा में सभी समुदाय के लोगों से उपस्थित होने की अपील की गई है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!