कांग्रेस आज मनायेगी शिवराज सिंह के 12 साल खस्ताहाल, प्रदेश बेहाल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिला कांग्रेस प्रवक्ता एवं पीसीसी सदस्य हरवीर सिंह रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवराज सरकार के 12 साल पूर्ण होने पर भाजपा सरकार विकास पर्व मना रही है, जबकि मध्यप्रदेश की सरकार कर्ज के बोझ तले दबी है और जनता के पैसों का दुरूपयोग कर विकास पर्व जैसे आयोजन कर रही है। जहां एक ओर प्रदेश का किसान फसल खराब होने से कर्ज के बोझ से दबा होने के कारण आत्महत्या करने को मजबूर है। 

कुपोषण से हजारों बच्चों की मौत हो रही हैं, बढ़ती मंहगाई, महिलाओं अबोध बालिकाओं के साथ दुराचार,बेरोजगार युवा, बिगड़ती कानून व्यवस्था, अवैध रेत उत्खनन, विधवा, निराश्रित पेंशन में धांधली, प्रधानमंत्री फसल बीमा में विसंगतियां, प्रदेश में सूखा, भीषण जल संकट, शिक्षा का व्यवसायीकरण, व्यापम महाघोटाला सहित 156 घोटाले प्रकाश में आये हों, अनेकों नाकामियों भरी इस सरकार की विफलताऐं होने के बावजूद सरकार विकास पर्व मना रही है। 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्णय के तारतम्य में प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर 12 साल खस्ताहाल, प्रदेश बेहाल दिवस 01 दिसम्बर 2017 को दोपहर 02:00 बजे कोलारस में ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र होंगे। इस आशय की जानकारी ब्लॉक अध्यक्ष सोहन गौड़ ने दी। उपरांत 03:00 बजे प्रदेश के महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। कार्यक्रम में समस्त कांग्रेस पदाधिकारी, पीसीसी प्रतिनिधि, मोर्चा संगठन के अध्यक्ष, विभाग प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जिला, जनपद एवं नगर पंचायत के वर्तमान व पूर्व पदाधिकारी, समस्त सेक्टर प्रभारियों से दोपहर 02:00 बजे उपस्थित होने का अनुरोध किया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!