दुकान के सामने से ठेला हटाने को कहा तो कर दी मारपीट

NEWS ROOM
0
बैराड़। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत शुक्ला लॉज के सामने कपड़ों की दुकान संचालित करने वाले युवक की ठेले वाले ने मारपीट कर दी। मारपीट में दुकान संचालक घायल हो गया जिसकी शिकायत उसने थाने में दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

अरविंद पुत्र जगदीश प्रसाद बंसल 26 वर्ष निवासी सोनी गली बैराड़ ने बताया कि शुक्ला लॉज के पास उसकी कपड़ों की दुकान है। कुछ दिनों से श्रीकिशन कुशवाह निवासी बैराड़ गांव उसकी दुकान के आगे ठेला लगा रहा था जिस कारण उसकी दुकान तक जाने का रास्ता बंद हो रहा था। इस बीच अरविंद ने कई बार ठेले वाले से वहां ठेला लगाने की मना किया लेकिन वह नहीं माना। 

वहीं 29 नवंबर को फिर किशन ने अपना ठेला दुकान के सामने लगा लिया जिस पर अरविंद ने उसे वहां से हटाने को कहा लेकिन ठेला संचालक उससे विवाद करने लगा। यह विवाद इतनाब बढ़ा कि मामला गाली-गलौंज तक आ पहुंचा और किशन ने अरविंद की मारपीट कर दी और वहां से भाग गया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!